दरभंगा, जून 23 -- दरभंगा। सिपाही भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे 24 जून को विभिन्न स्टेशनों से परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी। इसके तहत दरभंगा जंक्शन से भी एक विशेष गाड़ी चलाई जायेगी। समस्तीपुर रेल मंडल से दी गयी सूचना के अनुसार बुधवार दोपहर ढाई बजे दरभंगा जंक्शन से पाटलिपुत्र के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह गाड़ी समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते पाटलिपुत्र जायेगी। दूसरी ओर मधुबनी से चलनेवाली दो परीक्षा स्पेशल भी दरभंगा से होकर गुजरेगी। इसमें एक भभुआ रोड के लिए तो दूसरी गया के लिए चलाई जायेगी। यह भी पढ़ें- परीक्षा के लिए रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे चला रही स्पेशल ट्रेन

हिंदी हि...