मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। आरआरबी परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 14 दिसंबर से नौ जनवरी तक विभिन्न केंद्रों पर आरआरबी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा तिथियों के आधार पर परीक्षा विशेष ट्रेन 04301/04302 को विस्तार दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये ट्रेन मुरादाबाद से अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर सियाउ, हल्दौर, बिजनौर, लक्सर, हरिद्वार होते हुए देहरादून जाएगी। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से ये ट्रेन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर, 18 दिसंबर, 25 दिसंबर से 26 दिसंबर, 28 दिसंबर से 29 दिसंबर के अलावा सात जनवरी से आठ जनवरी को चलाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...