फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा में कंपार्टमेंट एवं अतिरिक्त श्रेणी की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। ऐसे विद्यार्थी 20 मई से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा जुलाई में होगी। विद्यार्थियों ने 20 से 28 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एक हजार रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। निर्धारित तिथि के बाद विद्यार्थी 29 मई से दो जून तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं किन्हीं कारणों से आवेदन से वंचित रह जाते हैं तो छात्र सात जून तक 300 रुपये आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद भी यदि को छात...