फरीदाबाद, अक्टूबर 1 -- फरीदाबाद। हरियाणा मुक्त विद्यालय से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अगले वर्ष मार्च में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए फ्रेश श्रेणी के परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 15 अक्तूबर तक www.bseh.org.in पर आवेदन कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...