समस्तीपुर, फरवरी 17 -- समस्तीपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन मंगलवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। परीक्षा केंद्रों से छात्रों के निकलने के समय ताजपुर रोड, स्टेशन रोड, मथुरापुर घाट सहित कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। सबसे अधिक स्थिति ताजपुर रोड और स्टेशन रोड पर विकट रही, जहां शाम के समय करीब दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे और आम लोगों के साथ परीक्षा देकर लौट रहे छात्र-छात्राएं भी जाम में फंसे रहे। ताजपुर रोड में आरआरओबी के पास स्थित रेलवे गुमटी के बार-बार बंद होने से स्थिति और गंभीर हो गई। गुमटी बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जैसे ही गुमटी खुलती, अव्यवस्थित तरीके से वाहनों के आगे बढ़ने से जाम और गहरा जाता। स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा के दिनों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.