आरा, फरवरी 10 -- उदवंतनगर में प्रश्न पत्र हाथ में लिए नाचते दिखे परीक्षार्थी भोजपुरी गानों की धुन सुनते ही उत्साह में नाचने लगे परीक्षार्थी उदवंतनगर,एसं। प्रखंड के रामजानकी इंटर कॉलेज में इंटर स्तरीय परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र परीक्षा केंद्र से करीब 100 मीटर दूर हाथ में प्रश्न पत्र लिए हुए डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि आपके प्रिय अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय की है जब पास में ही एक शादी समारोह में डीजे बज रहा था। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी जिस जगह ठहरे थे, वहां पहुंचते ही डीजे पर भोजपुरी गाने बजने लगे। भोजपुरी गानों की धुन सुनते ही परीक्षार्थियों का एक समूह उत्साह में आकर जमकर नाचने लगा...