हाथरस, जून 8 -- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान लोगों को जाम की समस्या से जूझना न पड़े। इसके लिए यातायात पुलिस की ओर व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सोमवार को परीक्षा छूट जाने के बाद जाम लग जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में जाम को खुलवाने में यातायात व सिविल पुलिस के पसीने छूट गए। यातायात व सिविल पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से पूर्व ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी अपनी तैयारियों को पूर्ण कर लिया। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई। यह भी पढ़ें- कठिन सवालों के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 1612 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित परीक्षा में शामिल होने के लिए गैर जनपदों के परीक्षार्थी अपने अपने वाहनों के जरिए से परीक्षा देने के लिए आए। बाहर से परी...