मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं से पहले बुधवार को लगभग सौ स्कूलों में आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड छात्रों के लिए नया अनुभव था। इसमें सरकारी स्कूलों की कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को भी भाग लेने का अवसर मिला। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में भी छिपी प्रतिभा को बाहर लाना था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में इसको लेकर भारी उत्साह था। परीक्षा से पहले भले ही वे गंभीर थे, लेकिन उसके बाद वे खुशी से झूमते हुए बाहर निकले। विद्यार्थियों ने कहा, उन्हें एक उच्च मानक की परीक्षा में भाग लेने का मौका मिला है। इसके लिए धन्यवाद हिन्दुस्तान। छठी कक्षा के छात्र आयुष राज ने कहा कि यह उसका पहला ओलंपियाड था। इसको लेकर वह काफी उत्साहित था। हालांकि उसे परीक्षा को लेकर कुछ-कुछ डर जैसा लग रहा था। परीक्षा के...