नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 10वीं के छात्र जाम और सवाल से जूझे। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय जाम लगने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गणित के पेपर में बेसिक और स्टैंडर्ड को लेकर छात्रों की अलग अलग प्रतिक्रिया थी। कई छात्रों ने कहा कि उनको बेसिक के सवाल कठिन लगे जबकि कुछ छात्रों ने स्टैंडर्ड के सवालों को आसान बताया। अशोक विहार क्षेत्र स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अलका कपूर ने कहा कि गणित की स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। दोनों स्तरों के प्रश्नपत्र को लेकर विद्यार्थियों की धारणा और प्रदर्शन में स्पष्ट अंतर देखने को मिला। उन्होंने बताया कि गणित (स्टैंडर्ड) का प्रश्नपत्र संतुलित...