नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 10वीं के छात्र जाम और सवाल से जूझे। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय जाम लगने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सेंटर दिल्ली के स्कूलों ने एआई समिट के कारण बच्चों और अभिभावकों को पहले ही जल्दी परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया था। फिर भी जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी छात्र की परीक्षा इसके कारण छूटी हो इसकी कोई सूचना नहीं है। वहीं 10वीं गणित में बेसिक और स्टैंडर्ड को लेकर छात्रों की अलग अलग प्रतिक्रिया थी। कई छात्रों ने कहा कि उनको बेसिक के सवाल कठिन लगे जबकि कुछ छात्रों ने कहा कि उनको स्टैंडर्ड के सवालों को आसान बताया। अशोक विहार क्षेत्र स्थित मॉडर्न पब्लिक ...