लखीसराय, जनवरी 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु संयुक्त ब्रीफिंग प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा जारी संयुक्त आदेश एवं दिशा-निर्देशों के आलोक में परीक्षा संचालन की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा प्रश्न-पत्रो...