सिमडेगा, जनवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के सैंपुर स्थित ब्रिलिएंट्स हाई स्कूल में समारोह का आयोजन कर मैट्रिक की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। उनके नृत्य गीत को काफी पसंद किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोरखनाथ सिंह, उप प्रधानाचार्य मदन कुमार और शिक्षिका मारिया गोरेटी डुंगडुंग ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक तनाव से दूर रहकर परीक्षा दें। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा भवन पहुंच जाएं। इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही एडमिट कार्...