जमुई, जून 20 -- ​चंद्रमंडीह । निज संवाददाता मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक सेमेस्टर-थर्ड सत्र 2024-28 और सेमेस्टर-पांच सत्र 2023-27 की परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को चकाई के पीपीवाई महाविद्यालय केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान दोनों पालियों को मिलाकर कुल 25 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे जबकि एक छात्र को परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए पकड़े जाने पर निष्कासित कर दिया गया। ​महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रविशंकर यादव ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली में सेमेस्टर-थर्ड की परीक्षा हुई, जिसमें इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और उर्दू आदि विषयों के कुल 600 छात्र-छात्राओं में से 588 उपस्थित हुए जबकि 12 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- यूजी सेमेस्टर-3 परीक्षा में ...