औरैया, जून 15 -- UP News: यूपी के औरैया में दो अभ्यर्थियों को गूगल मैप पर रास्ता ढूंढ भारी पड़ गया और उनका पेपर छूट गया। दरअसल, रविवार को कस्बे के श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में राजकीय प्रवक्ता परीक्षा आयोजित की गई थी। कानपुर निवासी अभ्यर्थी पूजा शुक्ला और संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्होंने गूगल मैप का उपयोग किया। मैप पर खोज करने पर उन्हें जनता इंटर कॉलेज की लोकेशन ककोर स्थित विद्यालय की दिखाई गई, जिसके आधार पर वे वहां पहुंच गए। ककोर पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनका परीक्षा केंद्र श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल है। इसके बाद दोनों अभ्यर्थी जल्दबाजी में अजीतमल के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का निर्धारित समय समाप्त हो चुका था। ऐसे में उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्य...