छपरा, फरवरी 22 -- मंदिरों में माथा टेक भगवान से मांगा आशीर्वाद प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम के अनुरूप होने से परीक्षार्थियों को राहत फोटो मारुति मानस मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे परीक्षार्थी व अभिभावक न्यूमेरिक 68 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा छपरा, नगर प्रतिनिधि। परीक्षा का दबाव, भविष्य की चिंता और बेहतर परिणाम की उम्मीद इन सबके बीच रविवार का दिन मैट्रिक और सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए राहत और आस्था का संगम बनकर आया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा और सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई की भागदौड़ से एक दिन का विराम पाकर न सिर्फ खुद को तरोताजा किया, बल्कि मंदिरों में पहुंचकर ईश्वर से सफलता का आशीर्वाद भी मांगा। शहर के प्रमुख मंदिरों में दिनभर ...