सीवान, जून 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा बिहार पुलिस में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल व चलंत दस्ता सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा 14 व 17 जून को आयोजित की जा रही है। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन की देख-रेख में पर्षद के निर्देशानुसार, आवश्यक तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा के केन्द्रों पर लगेंगे जैमर व सीसीटीवीसुरक्षा इंतजाम परीक्षा केन्द्र से लेकर केन्द्र के आस-पास तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों पर किसी प्रकार के कदाचार को रोकने के लिए जैमर व सीसीटीवी के अतिरिक्त वीडियोग्राफर भी अभ्यर्थियों पर नजर रखेंगे। वहीं परीक्षा केन्द्रों के 200 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। वीक्षक व दंडाधिकारियों की विशेष टीम तैनात की जा रही है। बहरहाल, दोनों दिन दो पालियों ...