देवरिया, अक्टूबर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन रक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए बने परीक्षा केन्द्रों का शुक्रवार को आयोग से आए समन्वयक पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक शिव नरायण सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होने केन्द्रो पर लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन रक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा की प्रारंभिक परीक्षा जिले के 22 केन्द्रो पर 12 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें 8928 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा केन्द्रो हाल...