परीक्षा केंद्र 400 किमी दूर, शिक्षकों ने मांगा दो दिन का अवकाश
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- विशेष टीईटी के लिए शिक्षकों के केंद्र 200 से 400 किलोमीटर दूर बनाए गए हैं। इससे शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी होगी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (पीएसपीएसए) के प्रान्तीय अध्यक्ष विनय सिंह और महामंत्री आशुतोष मिश्रा ने मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर दो और तीन नवंबर को विशेष अवकाश देने की मांग की है। विनय सिंह का कहना है कि तीन नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए प्रदेश के 1.02 लाख से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है। परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों और मंडलों में बनाए गए हैं। ऐसे में शिक्षकों को एक दिन पहले जाना पड़ेगा। संगठन ने शिक्षकों की परेशानी देखते हुए दो दिन का विशेष अवकाश देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.