दुमका, फरवरी 4 -- शिकारीपाड़ा , प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर टू के छात्र-छात्राओं ने शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में स्नातक परीक्षा केंद्र को बदलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। महाविद्यालय में अध्यनरत डिग्री पार्ट 1 पार्ट 2 की परीक्षा केंद्र महाविद्यालय में ही होती है जिसेमे इस बार सेमेस्टर 2 के परीक्षा में शिकारीपाड़ा केंद्र को बदलकर सरसजोल स्थित शिकारीपाड़ा डिग्री महाविद्यालय में कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से बताया कि दुर्गम क्षेत्र पहुंचकर परीक्षा देना काफी कष्टदायक होगी। छात्र छात्रों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा अविलंब शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में सेमेस्टर 2 के परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...