सीवान, फरवरी 10 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित एमएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द्र संख्या 4229 में सोमवार को कदाचार रहित और शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। इस परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों की परीक्षा हॉल में प्रवेश के पूर्व गहन जांच की गयी। इस केन्द्र पर आज हिन्दी तथा इतिहास की परीक्षा क्रमशः प्रथम तथा द्वितीय पाली में आयोजित हुई। केंद्राधीक्षक ने बताया कि परीक्षा हाल में सीसीटीवी द्वारा भी निगरानी रखी जा रही थी। परीक्षा देकर बाहर आ रहे छात्रों ने प्रश्नपत्र के बारे में मिली जुली प्रतिक्रिया दी। जिन छात्रों ने बेहतर तैयारी की थी उन्होंने प्रश्न पत्र को सरल बताया, वहीं कुछ छात्रों ने कठिन भी बताया। इस केंद्र के इंचार्ज सैयद अली पंजतन समेत शिक्षकों मोहम्मद खुर्शीद अहमद, सैयद एहतराम हुसैन, कम्बर अली, आमिर ...