मधुबनी, जून 17 -- राजनगर (मधुबनी), एक प्रतिनिधि। राजनगर थाना क्षेत्र के आरपीडीजे प्लस टू उच्च विद्यालय जितवारपुर परीक्षा केंद्र पर बुधवार को मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हंगामा हो गया। निर्धारित समय बीतने के बाद अवैध रूप से केंद्र में घुसकर हंगामा करने, पुलिस से बदसलूकी करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक महिला परीक्षार्थी, उसके भाई और एक अन्य युवक को पकड़ा गया है। मामले में परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जगन्नाथ ठाकुर के बयान पर राजनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपियों में महिला परीक्षार्थी गोल्डी कुमारी और उसका भाई अभय पांडे शामिल हैं। ये दोनों सीवान जिले के वसंतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, तीसरा आरोपी शिवम कुमार शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र का निवासी है। बताय...