जामताड़ा, फरवरी 11 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित हाई स्कूल कालाझरिया स्थित परीक्षा केंद्र पर जैक बोर्ड माध्यमिक परीक्षा के दौरान बुधवार को एक छात्रा के अचानक बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। छात्रा की पहचान आफरीन के रूप में हुई है, जो करमाटांड़ बाजार समिति, सीताकाटा मुस्लिम टोला की रहने वाली है तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, करमाटांड़ में अध्ययनरत थी। जानकारी के अनुसार आफरीन का परीक्षा केंद्र उत्क्रमित हाई स्कूल काला झरिया में पड़ा था। परीक्षा समाप्त होने से कुछ समय पहले ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। साथ में परीक्षा दे रही सहपाठियों एवं गांव की सहेलियों ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार बेहोश हो चुकी है। इस घटना की सूचना मिलते ही केंद्र के दंडाधिकारी सह करमाटांड़ प्रखंड में पदस्थापित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.