रुडकी, मार्च 19 -- ​मंगलौर, संवाददाता। दिल्ली रोड पर प्रतिष्ठित कॉलेज में परीक्षा दे रहे छात्रों के स्कूटरों के ताले तोड़कर नगदी, मोबाइल और कीमती सामान चोरी हो गया। छात्रों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक कॉलेज में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही थी। टांडा भन्हेड़ा, झबरेड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आए छात्र कॉलेज के बाहर अपने वाहन खड़े कर परीक्षा देने गए थे। ​छात्रों ने अपने मोबाइल फोन, पर्स और अन्य कीमती सामान स्कूटरों की डिग्गी में रखे थे। दोपहर एक बजे जब छात्र परीक्षा देकर बाहर निकले, तो उनके होश उड़ गए।चोरों ने स्कूटरों के लॉक खोलकर सामान चोरी कर लिया था। ​पीड़ित छात्र राहीम अली ने बताया कि उसकी स्कूटी से आईफोन चोरी हुआ है। उमर अली का वनप्लस फोन, अरुण निवासी का मोबाइल और अन्य छात्रों के ...