नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा। फेज तीन थानाक्षेत्र स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के बाहर से ई-रिक्शा चोरी हो गया। घटना के वक्त पीड़ित लघुशंका के लिए गया था। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। बहलोलपुर गांव निवासी विशाल सिंह ने इसकी शिकायत थाने पर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इसके अलावा अलग-अलग थानाक्षेत्र से दो बाइक भी चोरी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...