पूर्णिया, फरवरी 16 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय धमदाहा के मुख्य गेट पर पिछले एक माह से नाला का गंदा और बदबूदार पानी जमा है। पिछले दो फरवरी से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को इसी पानी से होकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। विद्यालय के प्रधान रामानंद ने बताया कि जलजमाव की शिकायत कई बार की गई है। नगर पंचायत द्वारा पानी की निकासी तो कर दी जाती है, लेकिन नाला की सफाई नहीं होने के कारण कुछ ही घंटों में फिर पानी जमा हो जाता है। सुबह के समय स्थिति और खराब हो जाती है। कई बार गेट के सामने 6 इंच से लेकर एक फीट तक पानी भर जाने से परीक्षार्थियों को अंदर जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने भी नगर पंचायत को दूरभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.