अंबेडकर नगर, मार्च 13 -- अम्बेडकरनगर। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस की परीक्षा को नष्पिक्ष और नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्त दिशा-नर्दिेश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पेन, प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र ही ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरक्ति किसी भी प्रकार की अन्य सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जारी नर्दिेशों में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर जैसी वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित है। इसके साथ ही मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर और हेल...