हाथरस, फरवरी 18 -- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई थी। मंगलवार दोपहर तक कुछ कक्ष निरीक्षक ऐसे रहे,जोकि अपने अपने केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिससे केंद्र व्यवस्थापकों की टेंशन बढ़ गई,डीआइओएस कार्यालय में दिनभर कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने की शिकायतें आती रही। माध्यमिक शिक्षा परिषद ही हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आज से आगाज हो होगा। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या बल के आधार पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी तय की गई थी। माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में तैनात करीब 2900 शिक्षक व शिक्षिकाओं की तैनाती बतौर कक्षनिरीक्षकों के रूप में की गई। मंगलवार को अपने अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर केंद्र व्यवस्थापक को रिपोर्ट करना था। दोपहर बाद तक स्थिति यह थी कि तमाम परीक्षा केंद्रों पर शत प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों ने उ...