कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को बेहतर, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयवार प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (सेल) का गठन किया जाएगा। वीक्षकों की विधिवत प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। परीक्षार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.