नोएडा, अगस्त 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। तहसील स्तर पर तीन सदस्य टीम का गठन किया गया है, जिन्होंने जिले के 175 विद्यालयों के भौतिक सत्यापन किया है। वहीं, परीक्षा केंद्रों का चयन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि प्रत्येक टीम में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता तथा राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। टीमों को सात दिनों के भीतर स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: केंद्रों के सत्यापन को गठित हुई कमेटी इसके अलावा विद्यालयों में ...