परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा के साथ यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण किया। तीन दिवसीय परीक्षा के दूसरे दिन दोनों अफसरों ने अग्रसेन इंटर कॉलेज, प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज व अन्य परीक्षा केंद्रों पर गए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, पहचान सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को शासन की ओस से जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- परीक्षा केंद्रों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.