अमरोहा, जून 5 -- डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आठ से 10 जून तक आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिम्मेदार अफसरों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। परीक्षा केंद्र के भीतर सभी कार्मिक फोटो युक्त पहचान पत्र जरूर प्रदर्शित करें। सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। रोडवेज, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती : 11 केंद्रों पर 19 हजार परीक्षार्थी करेंगे प्रतिभाग गौरतलब है कि परीक्षा जिले में 10 केंद्रों पर होगी। कुल 28224...