मधेपुरा, मार्च 2 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक स्कूल बेलारी में एचएम अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी हुई। इस दौरान एचएम ने कहा कि शिक्षक व अभिभावक मिलकर बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ ही परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने का काम करेंगे। बच्चों की अकादमिक प्रगति को अभिभावकों के साथ साझा किया गया। संगोष्ठी में परीक्षा की तैयारी हमारी साझी जिम्मेदारी विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान अभिभावक से बच्चों के उपर पड़ने वाले दबाव को सहानुभूति पूर्वक निपटाने, सौहार्दपूर्ण पारिवारिक परिवेश में बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने, अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित कर कमजोर बच्चों को प्रोत्साहित करने आदि पर चर्चा हुई। संगोष्ठी में सचिव रेखा कुमारी, शिक्षक आशीष कुमार अमन, मुकेश कुमार, संजय कुमार सं...