आरा, फरवरी 26 -- आरा, हिप्र। सरकारी स्कूलों में कल 28 फरवरी को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 सत्र के लिए बच्चों के वार्षिक परीक्षा के पूर्व आयोजित होने वाली यह अंतिम संगोष्ठी होगी। इस माह में आयोजित होने वाले अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर अभिभावकों से चर्चा की जायेगी। चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह होगा कि परीक्षा के कारण विद्यार्थी किसी भी प्रकार के अतिरिक्त दबाव में नहीं रहें। सभी वर्ग शिक्षक अपनी कक्षा के बच्चों के अभिभावकों के साथ निर्दिष्ट बिंदुओं के अनुसार चर्चा करेंगे। मालूम हो कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के अकादमिक प्रग...