कानपुर, दिसम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय व मान्यता प्राप्त में शैक्षिक सत्र 2025-25 में अर्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से होनी हैं। ज्यादातर शिक्षकों के बीएलओ ड्यूटी पर होने के कारण स्कूलों में सन्नाटा है। स्कूल एक या दो शिक्षकों के हवाले हैं। कहीं-कहीं इसका भी संकट है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। एसआईआर के कारण 90 फीसदी परिषदीय शिक्षक चार नवंबर से बीएलओ ड्यूटी पर हैं। छमाही परीक्षाएं पहले 28 नवंबर से 03 दिसंबर तक होनी थीं पर बीएलओ ड्यूटी के कारण इसे स्थगित कर दिया था। तब पांच दिसंबर को पहला चरण पूरा होना था। नई परीक्षा तिथि 10 से 15 दिसंबर तक रखी गई। लेकिन आयोग ने एसआईआर के पहले चरण की तिथि बढ़ा दी। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परीक्षाएं 10 दिसंबर से प्रस्त...