नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक सेमेस्टर की परीक्षा तिथियों में बदलाव किए जाने से शिक्षक नाराज हैं। इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटेक) ने इसकी निंदा की है। इंटेक ने कहा है कि इस अचानक परिवर्तन से शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। इंटेक ने शनिवार को कहा कि डीयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 20 से 25 मई के बीच परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। जिसके कारण संपूर्ण परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन आवश्यक हो गया है। इंटेक इस प्रकार के निर्णयों के शैक्षणिक कैलेंडर पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.