दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्विविद्यालय अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के सत्रांत परीक्षा जून 2024 का हॉल टिकट/एडमिट कार्ड निदेशालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हीं छात्र-छात्राओं का हॉल टिकट अपलोड किया गया है, जिनका रजिस्ट्रेशन इस परीक्षा के लिए वैध है। हॉल टिकट में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए वे परीक्षा फॉर्म के साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति ई-मेल कर सकते हैं। बता दें कि जून माह सत्रांत परीक्षा का आयोजन नौ से 25 मार्च तक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...