कौशाम्बी, अगस्त 12 -- मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2026 बैच के विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले तनाव प्रबंधन और बेहतर तैयारी के लिए टिप्स बताए गए। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा डरने का नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और ज्ञान को साबित करने का अवसर है। परीक्षा के दबाव से बचने के लिए विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और बार-बार पुनरावृत्ति पर ध्यान देना चाहिए। पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक सोच से एकाग्रता बेहतर बनी रहती है। उन्होंने कहा कि परीक्षा नजदीक आने पर अनावश्यक तनाव लेने के बजाय विषयवार प्राथमिकताएं तय कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करें। किसी विषय में परेशानी होने पर शिक्षकों से...