उरई, मार्च 15 -- उरई। प्राथमिक विद्यालय लहुरा ब्लाक डकोर में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वार्षिक परीक्षा की तैयारी में बच्चों को किस प्रकार सहयोग करें, इस पर चर्चा की गई। प्राथमिक विद्यालय लहुरा में गोष्ठी में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने अभिभावकों से कहा बच्चों पर परीक्षा का कोई दबाव या तनाव न रहे, इसके लिए उनके साथ बैठकर नियमित बातचीत करें। उन्होंने बच्चों के उचित स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए भी अभिभावकों को प्रेरित किया। वहीं नवीन प्रवेश के लिए चयनित बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की। अभिभावकों को विशेष रूप से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डिजिटल ऐप जैसे दीक्षा, रीड अलांग, निपुण प्लस, डीबीटी, समर्थ, स्विफ्ट चैट आदि की विशेष रूप से जानकारी प्रदान की गई तथा उनका प्रदर्शन भी क...