उन्नाव, मार्च 26 -- अचलगंज। कक्षा छह के छात्र आशू को गणित के पेपर में खराब प्रदर्शन का डर था। गुरुवार सुबह वह घर से गायब हो गया, पर स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार घंटे में उसे ढूंढ लिया और सुरक्षित रूप से परिजनों के पास लौटा दिया। थानाक्षेत्र के ईश्वरीखेड़ा गांव के रहनेवाले 13 वर्षीय आशू पुत्र श्याम कुमार गुरुवार सुबह घर से लापता हो गया था। काफी देर तक जब नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रयास किया तो करीब नौ बजे उसे बाबाखेड़ा मोड़ के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ में आशू ने बताया कि वह गांव के ही एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। बुधवार की गणित का पेपर हुआ था। उसको आशंका थी कि वह पेपर ठीक से हल नहीं कर पाया है। परिजनों व अध्यापकों की डांट के भय से वह घर से भाग रहा रहा था। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार...