पूर्णिया, जनवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा दिसंबर माह 2025 में एमबीए 2022-24 फोर्थ सेमेस्टर, एमसीए 2022-24 फोर्थ सेमेस्टर जून 2024,एमसीए 2024-26 प्रथम सेमेस्टर और बीटेक फोर्थ ईयर का स्पेशल 2021-25 का परीक्षा फॉर्म ऑफलाइन भरवा जा चुका है लेकिन अभी तक परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र का नाम और तिथि घोषित नहीं किया गया। छात्र नेता सौरभ कुमार ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा एमसीए, एमबीए और बीटेक के विभिन्न सत्र का 17 से 20 दिसंबर तक ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय के माध्यम से भरवाया गया था। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रामबाग के एमबीए के विभिन्न सत्र, एमसीए और बीटेक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के ...