हरदोई, जून 8 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आरक्षी भर्ती परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को कुल मिलाकर मध्यम स्तर का बताया। अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि हिन्दी और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि सामान्य अध्ययन (जीएस) और गणित ने परीक्षा का स्तर बढ़ा दिया। जीएस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से जुड़े विश्लेषणात्मक प्रश्न अधिक पूछे गए। गणित के कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय लेने पर मजबूर किया। अभ्यर्थियों का मानना है कि अच्छी और संतुलित तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ही परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान बनाना संभव होगा। यह भी पढ़ें- जीएस और गणित के सवालों में उलझे सिपाही अभ्यर्थी यह भी पढ़ें- जीएस और रीजनिंग रही मुश्किल तो हिंदी और गणित ने दी...