बदायूं, मार्च 9 -- रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट उर्दू विषय की एक छात्र वारिस जुबैरी ने परीक्षा दी, लेकिन इस छात्र की परीक्षा कराने को 18 शिक्षकों और कर्मचारियों को ड्यूटी करनी पड़ी। सुबह की पाली में इस छात्र की परीक्षा कराने के लिए सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद की गईं। एक परीक्षार्थी की परीक्षा के लिए केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक परीक्षा सहायक, दो कक्ष निरीक्षक, तीन आंतरिक सचल दल, एक अवमोचक, एक लिपिक, कॉपी का बंडल लाने ले जाने में तैनात पांच कर्मचारी और दो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...