पटना, मई 3 -- दानापुर स्थित बीएस कॉलेज में परीक्षार्थियों ने एक शिक्षक पर छात्रा के साथ बदतमीजी का आरोप लगाते हुए शनिवार को जमकर हंगामा किया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने एक छात्र को अभिरक्षा में ले लिया। जिससे छात्र भड़क गये और बीएस कॉलेज के पास दानापुर गांधी मैदान मार्ग को डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। परीक्षार्थी ने अपने साथी को छुड़ाने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने पुलिस वाहन को भी कॉलेज से बाहर निकलने नहीं दिया। पुलिस अधिकारी ने आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और अभिरक्षा में लिए गए छात्र को छोड़ दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि 30 अप्रैल को एक शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया था। यह भी पढ़ें- स्नातक परीक्षा: एक परीक्षार्थी निष्कासित जिसका विरोध करने पर एक परीक्षार्थी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। प्राच...