हाथरस, सितम्बर 6 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षर्थियों की सुविधा के लिए 05029/05030 फतेहगढ़-मथुरा छावनी-फतेहगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन फतेहगढ़ एवं मथुरा छावनी से छह व सात सितंबर को किया जाएगा। 05029 फतेहगढ़-मथुरा छावनी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी छह व सात सितंबर को फतेहगढ़ से बारह बजकर पचास मिनट प्रस्थान करेगी। फर्रूखाबाद, कायमगंज, गंजडुण्डवारा, कासगंज कासगंज होते हुए सिकन्दराराव से चार बजकर 23 मिनट पर चलकर 16.23 बजे तथा हाथरस सिटी पहुंचेगी। चार बजकर 53 बजे चलकर मथुरा छावनी पांच बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05030 मथुरा छावनी फतेहगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी मथुरा छावनी से छह बजकर 45 मिनट पर चलकर हाथरस सिटी पहुंचेगी। हाथरस सिटी से सात बज...