काशीपुर, दिसम्बर 18 -- जसपुर। आशुलिपि परीक्षा की प्रथम सूची का परिणाम जारी न होने से आक्रोशित परीक्षार्थियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की और मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र परिणाम घोषित कराने की मांग की। जसपुर से देहरादून जाते समय एक रेस्टोरेंट पर रुके पूर्व सीएम को क्षेत्र के परीक्षार्थियों ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 17 सितंबर 2024 को समूह 'ग' के विभिन्न विभागों में व्यक्तिगत सहायक के 293 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसकी लिखित परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को संपन्न हुई। इसके बाद आशुलिपि परीक्षा के लिए 31 जनवरी 2025 को प्रथम सूची जारी की गई, जबकि आशुलिपि परीक्षा 16 जून से 10 जुलाई तक देहरादून और हल्द्वानी में कराई गई। परीक्षार्थियों का कहना है कि प्रथम सूची का परिणाम अब तक जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.