फरीदाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 50 से अधिक केंद्रों पर इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। कुछ परीक्षार्थियों को सेक्शन बी में पूछे गए प्रश्न मुश्किल लगे। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा को लेकर टेंशन थी। पुराने प्रश्न पत्रों को बार-बार दोहराया था, लेकिन पेपर में अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए थे। बहु विकल्पीय प्रश्नों में से अधिकांश आसान थे। वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने खंड बी और तीन अंकों के प्रश्नों को कठिन बताया है। इन प्रश्नों में अधिक सोचने की आवश्यकता थी। दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न ज्यादातर आसान थे। मानचित्र-आधारित प्रश्न सीधे और अंक दिलाने वाले थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि अब एक अप्रैल को फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.