प्रयागराज, मई 28 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर परीक्षार्थियों और अभिभावकों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है। परिषद की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि कुछ साइबर अपराधी फोन कॉल, मैसेज और ईमेल के माध्यम से छात्रों को ठगने का प्रयास कर सकते हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार, साइबर अपराधी परिषद कर्मचारियों के नाम का दुरुपयोग कर परीक्षार्थियों को अंक बढ़ाने या परिणाम प्रभावित करने का झांसा देकर रुपये की मांग कर सकते हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की ओर से किसी भी परीक्षार्थी से व्यक्तिगत संपर्क नहीं किया जाता और न ही पैसे लेकर अंक बढ़ाने जैसी कोई प्रक्रिया होती है।परिषद ने विद्यार्थियो...