हजारीबाग, फरवरी 17 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की मैथमेटिक्स की परीक्षा मंगलवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सुबह से ही परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह था। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले से परीक्षार्थी केंद्रो पर पहुंचने लगे थे। शहर में लगने वाले सड़क जाम में फंसने के डर से अभिभावक अपने बच्चों समय से पहले ही परीक्षा केंद्रो पर पहुंचाने में लगे थे। जो बच्चे खुद से परीक्षा केंद्र पर जाने वाले थे, उन्हें भी सड़क जाम में फंसने का डर सता रहा था। ऐसे में वे जितनी जल्दी हो सके अपने घर से परीक्षा केंद्रो की ओर जा रहे थे। हालांकि शिक्षकों ने भी अपने अपने स्कूल के परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्रो पर पहुंचने की सलाह दे दी थी। अधिकांश छा...