हाथरस, जून 10 -- हाथरस। रोडवेज बसों के अतिरिक्त संचालन ने परीक्षार्थियों को राहत मिली तो वहीं रोडवेज बसों में सफर करने वाले आम यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे की स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों को राहत नहीं दे सकी। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। हाथरस जिले में एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा हुई। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के द्वारा 80 बसों का अतिरिक्त संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को परीक्षार्थियों को दूरी तय करने के लिए राहत मिली तो वहीं लोकल यात्रियों को बसों में सवार होने तक में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- जीएस के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, आसान पेपर से खिल गए चेहरे वहीं शहर के तालाब ओवर ब्रिज, अली...