परीक्षार्थियों को केंद्र पर जूता पहनकर आने पर रहेगी रोक
मोतिहारी, मई 23 -- मोतिहारी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा- 2026 के प्रथम चरण की परीक्षा 23 मई 2026 को आयोजित होगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। परीक्षा एक पाली में पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 1:15 तक ली जाएगी। परीक्षार्थियों को जूता पहनकर आने पर रोक रहेगी। चप्पल पहनकर आना होगा। 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा: जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जहां पर 8105 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष व कदाचार रहित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सभी मजिस्ट्रेट, सेंटर ऑब्जर्वर व केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। यह भी पढ़ें- डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आज, 10:30 बजे से पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.